Categories: featured

बलियाः DM ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूछा- बिजली कटने के बाद भी क्यों चालू नहीं हुआ जेनरेटर

बीते शनिवार को बलिया के जिला अस्पताल में करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रहने के मामले में डीएम सौम्या अग्रवाल ने सख्त एक्शन लिया है। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आखिर बिजली कटने के बाद भी अस्पताल में जेनरेटर चालू क्यों नहीं किया गया।

अब नोटिस मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। नोटिस के बाद हरकत में आए सीएमएस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. डीपी गुप्ता और जेनरेटर संचालक दीलिप कुमार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ एक सप्ताह के अंदर जवाब तलब किया है।

वहीं इस कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सीएमएस खुद को बचाने के लिए हमें फंसा रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार शाम चार बजे जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष की बत्ती गुल हो गई थी, 1 घंटे तक बिजली नहीं होने पर भी अस्पताल का जेनरेटर चालू नहीं किया गया। वहीं मीडिया में मामला सामने आने के बाद प्रभारी सीएमएस रहे डॉ. आरडी राम ने कहा था कि मुझे जानकारी नहीं थी, शायद जेनरेटर में तेल नहीं होगा। इस घटना के बाद अब लापरवाह कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago