बलिया। भदोही जनपद में इंटरलॉकिंग प्लांट में हादसा हो गया। जहां ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र में राम के पूरा गांव में बलिया के एक मजदूर को जेनरेटर से करंट लग गया। मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम है।
बलिया का रहने वाला था मजदूर- बलिया के बिसौली का रहने वाला 32 वर्षीय रमेश कुमार मजदूर था। मृतक मजदूर अपने भाई के साथ इंटरलॉकिंग प्लांट पर काम करता था। मंगलवार को काम करने के दौरान अचानक जेनरेटर में करंट उतर आया जिसकी चपेट में वह आ गया। करंट लगने के बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर रमेश कुमार की 2 बेटियां हैं। वह काफी समय से अपने भाई के साथ भदोही जनपद में मजदूरी का काम करता था। मजदूरी कर रमेश अपने परिवार का जीवकोपार्जन कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…