Categories: बलिया

बलियाः छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग पर अड़े छात्रनेताओं ने निकाला मशाल जुलूस

बलिया में पिछले कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला। छात्रनेता रात में चित्तू पांडेय चौराहे से मशाल लेकर शहर की सड़कों पर निकले।

छात्र मशाल जुलूस लेकर डीएम आवास की ओर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही कोतवाली पुलिस ने कॉलेज पर रोक लिया। सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल ने जुलूस को डीएम आवास नहीं जाने दिया। वहीं छात्रनेता आगे बढ़ने की जिद पर अड़े रहे। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन व छात्र नेताओं के बीच बहस हो गई।

छात्रनेता रास्ते में ही धरने पर बैठ गए। छात्र नेता लगातार डीएम से मिलने की बात कह रहे थे। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने छात्रनेताओं से बातचीत की और उनकी आवाज उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्रनेताओं ने धरना खत्म किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago