बलियाः फसल बुवाई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसान काफी ज्यादा परेशान है। उनकी समस्या को देखते हुए बलिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
ज्ञापन के द्वारा बताया गया कि फसल के लिए आवश्यक खाद की भारी कमी है, मस समय गेंहू और आलू की बुवाई हो रही है। लेकिन डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में उर्वरक डीएपी की कमी को दूर करने की मांग की गई।
सहकारी समितियों पर कई दिन दिनों तक किसान लाइन लगाकर खड़ा है लेकिन समितियां खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र चौधरी, भैया लल्लू सिंह, बृजेश सिंह गाट, सागर सिंह, राहुल राज नारायण उपाध्याय, राम जी यादव, जाकिर हुसैन, शैलेश सिंह, रविन्द्र, मंटू, मोनू पांडेय, वशीम बृजेश आदि शामिल रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…