Categories: बलिया

बलियाः छात्रनेता प्रवीण कुमार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बलिया में बीते कई दिनों से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र आंदोलनरत है। चुनाव की मांग को लेकर छात्र अब तक कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। इसी कड़ी में टी.डी. कॉलेज के छात्रनेता प्रवीण कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी सीमां पांडेय को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने ज्ञापन के जरिए प्रदेश में विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। प्रवीण सिंह का कहना है कि भारत दुनिया का सबसे स्वस्थ और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित लोकतांत्रिक गणराज्य है लेकिन कई वर्षों से प्रशासनिक अमलों के द्वारा संवैधानिक परंपराओं और अधिकारियों पर कुठाराघात किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हमारे साथी छात्र, संघ चुनाव को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अमला इसको लेकर ज़रा भी गंभीर नहीं है। यह सीधे तौर पर लोकतांत्रित मूल्यों व जनअधिकारों पर कुठाराघात है।यही नहीं बलिया में विधायकगण (विधानसभा बांसडीह, फेफना, बैरिया, सिकंदरपुर) ने जिलाधिकारी को चिट्ठी लिखकर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा, लेकिन अधिकारियों ने इस पर भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

जो खुले तौर पर तानाशाही रवैया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा लोकतांत्रित ढांचे पर अपनी तानाशाही थोपी जा रही है। सैंकड़ों की संख्या में आंदोलन कर रहे छात्रों और विधायकों की आवाज को नजरअंदाज करना नौकरशाही के एकाधिकारी को बताया है। ऐसे में हमारी माँग है की महमहिम संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत उत्तर प्रदेश की विधानसभा भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाने हेतु इसकी अनुशंसा महामहिम राष्ट्रपति को अनुमोदित करे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago