बलियाः बेरोज़गारी से परेशान छात्र ने PM मोदी की आप’त्तिजनक तस्वीर शेयर की, हुआ गिर’फ्तार

बलिया डेस्क : देश में बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ़ हल्ला बोल दिया है। बेरोज़गारी के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज करने के लिए छात्र पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस’ मना रहे हैं।

सोशल मीडिया के ज़रिए छात्र पीएम मोदी से रोज़गार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में कुछ छात्र मर्यादा लांघकर पीएम मोदी के खिलाफ़ अभद्र टिप्पणी भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक छात्र को बलिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया छात्र सुखपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला अंकित यादव है।

पुलिस के मुताबिक, अंकित ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आपत्तिजनक तस्वीर बनाकर शेयर की है। इस तस्वीर में उसने पीएम मोदी को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाया है। तस्वीर जब सोशल मीडिया पर दिखाई दी तो पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरु कर दी।

जिसके बाद आरोपी अंकित यादव के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मई के महाने में बलिया से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के लापता होने के पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने दो छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया था।

इन पोस्टरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया था। पोस्टरों पर लिखा गया था कि लॉकडाउन के लागू होने के बाद यह एक दिन भी दिखाई नहीं दिये हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago