बलिया डेस्क : पीएम मोदी के जन्मदिवस को नौजवान संगठन बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं. इसी क्रम में बलिया में भी युवा चेतना ने अपने समर्थकों के साथ पकौड़े तल बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ नाराजगी जताई।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जिनके जन्मदिन पर देश का युवा वर्ग बेरोजगार दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा की 2014 से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं युवाओं से वायदे तो भाजपा सरकार ने बहुत किया परंतु हुआ कुछ नहीं।
मीडिया से बात करते हुए रोहित ने कहा की हम राजनारायण के वंशज हैं किसी से डरते नहीं हैं सत्य के पथ पर चलकर नौजवानों के अधिकारों के लिए लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में और बुरा हाल हो गया है योगी आदित्यनाथ सरकारी नौकरी को भी संविदा में बदल रहे हैं जिसे हम अस्वीकार करते हैं। रोहित ने कहा की युवा चेतना गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान की लड़ाई हम सड़क पर लड़ रहे हैं।
श्री सिंह ने कहा की देश में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं थी।युवा चेतना मोदी-योगी सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ मैदान में है 2022 में उत्तर प्रदेश में महापरिवर्तन हेतु युवाओं को संकल्पित होना होगा। इस अवसर पर बैजू राय,अरविंद राय,त्रिभुवन पांडेय,जिशान अहमद अंसारी,पीयूष राय,अजय ओझा,आशीष चौबे,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…