बलिया- ठेकदार भाई को फायदा पहुंचाने वाला बाबू सस्पेंड

बलिया : अपने ठेकेदार भाई को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के मामले में बलिया के जिला पंचायत के प्रथम श्रेणी लिपिक राजीव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. राजीव सिंह को शासनादेश और सेवा नियमावली का उल्लंघन करने का आरोपी बनाया गया है. वहीँ अब उनकी जगह पर प्रथम श्रेणी लिपिक कमलेश सिंह तैनात किया गया है.

इस बात की जानकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने दी है. दरअसल बीते सात फ़रवरी में प्रथम श्रेणी लिपिक राजीव सिंह की शिकायत पंचायती राज विभाग, लखनऊ से लिखित में की गयी थी. शिकायत मिली थी कि राजीव सिंह शासनादेश व सेवा नियमावली को ताख पर रखकर अपने ठेकदार भाई को गलत तरीके से लाभ पहुंचा रहे हैं और जिला पंचायत में ठेकेदारी का काम दे रहे हैं.

कहा यह भी गया था कि राजीव सिंह अपने पद का गलत इस्तमाल कर रहे हैं. वहीँ शिकायत मिलने के बाद अपर मुख्य सचिव ने इस मामले को संज्ञान में लिया और इसकी जांच का आदेश तत्कालीन जिलाधिकारी को दिया गया था. बाद इसके करीब पांच महीने तक इसकी जांच की गयी तो पाया गया कि शिकायत में जो बात कही गयी थी वह सच है. तत्कालीन जिलाधिकारी ने पाया कि आरोप सच है और इसकी आख्या शासन को भेज दी.

ऐसे में डीएम की रिपोर्ट के आधार शासन ने राजीव सिंह को सस्पेंड करने का निर्देश जारी किया. 11सितंबर को नियुक्ति प्राधिकारी सुधीर पासवान ने राजीव सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया. अब राजीव सिंह की जगह कमलेश सिंह ने चार्ज संभाला है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago