बलिया डेस्क : देश में बढ़ती बेरोज़गारी से परेशान युवाओं ने केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। वो अपना विरोध दर्ज करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। बलिया में भी ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तहत के अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया गया।
बांसडीह में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ के तहत प्रदर्शन किया। डाक बंगले के सामने बांसडीह चौराहा पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व में युवाओं ने अपना विरोध दर्ज करने के लिए बेरोज़गार पकौड़ा स्टाल लगाया और लोगों में पकोड़े बांटे।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि सरकार रोजगार देने में नाकाम रही है। उन्होंने 5 साल संविदा को भी वापस लेने के लिए नारेबाजी की। इस अवसर पर राकेश मिश्रा, अभिजीत सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, मदन जी, शमसाद अहमद, राजेश सिंह, मुन्ना राजभर, सुनील गौतम, राजू भारती आदि नौजवान रहे।
बता दें कि बेरोज़गारी के परेशान युवक लगातार देशभर में सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले 5 और 9 सितंबर को भी नौजवानों ने ट्विटर के ज़रिए बेरोज़गारी के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद की थी। 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के रोज़ छात्रों ने देशव्यापी ट्रेंड चलाया था।
जिसमें अपील की गई थी कि अपने-अपने घरों में 5 बजे 5 मिनट के लिए ताली-थाली बजाएं। इस अपील का असर भी देखने को मिला था। बड़ी तादाद में छात्रों ने इस मुहिम से जुड़ते हुए ताली-थाली बजाई थी। इसी तरह 9 सितंबर को दिया जलाकर छात्रों ने बेरोज़गारी के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज किया था।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…