बलिया के एनएच 31 का करीब साढ़े चार किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
बता दें कि भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर एनएच-31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क निर्माण की योजना बनाई गई थी। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
बुधवार को विभागीय कर्मियों ने माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा के बीच सर्वे का चिन्हांकन किया था। निर्माण के पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा का कहना है कि माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में चिन्हांकन के साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होगा। अभी टू लेन सड़क होने के कारण लोगों को परेशानी आती थी, लेकिन अब फोरलेन बनने के बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…