Categories: बलिया

बलियाः छात्रनेता हेमंत की हत्या में छात्रसंघ का पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत गिरफ्तार

बलियाः टीडी कॉलेज के छात्रनेता हमेंत यादव की हत्या के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। गुरुवार को पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी और कॉलेज के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिप्रांत सिंह गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।

अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है ताकि आरोपियों को सजा दिलाई जा सके। बता दें कि मंगलवार को एससी कॉलेज के पास कुछ युवकों ने पकड़ा थाना क्षेत्र के धड़सरा निवासी और टीडी कॉलेज के छात्रनेता हेमंत यादव पर हमला कर दिया था।

आरोपियों ने हेमंत के साथ बेरहमी से मारपीट की। हेमंत को बचाने के लिए आए साथी सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी आलोक यादव के साथ भी मारपीट की। दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हेमंत को रेफर कर दिया।

परिजन हेमंत को लेकर मऊ के निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई सचिन यादव ने पुलिस में 9 नामजद और 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मंगलवार की रात ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को घटना के मुख्य आरोपी शिप्रांत सिंह गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago