पीएम श्री योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। इस योजना में बलिया के प्रत्येक ब्लॉक से एक विद्यालय का चयन किया गया है। इस तरह 17 ब्लॉकों से 17 विद्यालयों को चयनित कर विभाग ने शासन को सूची भेजी है।
जिन 17 विद्यालयों का चयन हुआ है, उनमें बैरिया, रेवती, बांसडीह, मनियर, नवानगर, पंद्रह, सीयर, नगरा, रसड़ा, गड़वार, हनुमानगंज, सोहांव, दुबहर, बेलहरी, बेरुआरबारी, चिलकहर, मुरली छपरा ब्लॉक के विद्यालय शामिल हैं। अब इन चयनित स्कूलों में गुणवत्तापूर्व शिक्षा के लिए अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे
आधुनिक सुविधाओं के अलावा डेस्क, बेंच, लाइब्रेरी, वाटर कूलर और प्रोजेक्टर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इन स्कूलों को मॉडल स्कूल के साथ एक अलग पहचान दिलाई जाएगी। इन स्कूलों का चयन होने के बाद 34 करोड़ यानि प्रत्येक स्कूलों को 2-2 करोड़ की राशि दी जाएगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…