बलिया में माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन सड़क का काम शुरू

बलिया के एनएच 31 का करीब साढ़े चार किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

बता दें कि भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की पहल पर एनएच-31 के माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क निर्माण की योजना बनाई गई थी। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।इस सड़क को बनाने के लिए माल्देपुर की ओर से मिट्टी भराई का काम शुरू हो चुका है। इस सड़क को बनाने में करीब 48.95 करोड़ रूपये की लागत आएगी। इस सड़क की कुल चौड़ाई 14 मीटर होगी। इसमें एक लेन का रास्ता 7 मीटर चौड़ा होगा। सड़क के बीच में 1.20 मीटर चौड़ा डिवाइडर और सड़क के दोनों तरह सीमेंटेड नाली का निर्माण होना है।

बुधवार को विभागीय कर्मियों ने माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा के बीच सर्वे का चिन्हांकन किया था। निर्माण के पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा का कहना है कि माल्देपुर से लेकर कदम चौराहा तक फोरलेन निर्माण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में चिन्हांकन के साथ यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होगा। अभी टू लेन सड़क होने के कारण लोगों को परेशानी आती थी, लेकिन अब फोरलेन बनने के बाद जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago