बलिया एसपी ने दिखाया अपना ट्रेलर, बिना हूटर के सड़क पर निकले, पर नहीं सुधरी स्थिति!

बलिया डेस्क :  शुक्रवार को नवागत एसपी विपिन टाडा ने चार्ज सभाल लिया है। इसके बाद शनिवार को बिना तामझाम और हुटर बजाए ही शहर का भ्रमण करने निकल पड़े। इस दौरान एसपी का ट्रेलर देखने को मिला, दरअसल हल्के की पुलिस एसपी की आहट से ठेले-खोमचे वालों को पहले से ही इशारा कर दिए।

जिससे जब एसपी सड़क से गुजरे तो सड़कें बिल्कुल अतिक्रमण मुक्त दिखा, लेकिन जैसे ही एसपी का वाहन गुजर गया, स्थिति एक बार फिर से जस का तस हो गया।  गौरतलब हो कि नवागत एसपी विपिन टाडा का ट्रेलर कैसा होगा, इसको लेकर शहर तथा जिलेवासियों में गजब का उत्साह है।

इसी कड़ी में शनिवार को एसपी विपिन टाडा ने ट्रेलर दिखाया। अपने सधे अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले एसपी विपिन टाडा शनिवार को लगभग  बजे शहर का भ्रमण करने निकले। इस दौरान एसपी ने पूरे शहर का भ्रमण किया।

मजे की बात ये देखने को मिली, जिस रोड से एसपी साहब गुजरने वाले थे, उस हल्के के सिपाही को पहले से ही कहीं न कहीं से मालूम चल गया था, लिहाजा अतिक्रमण और जाम को हटाकर रोड पूरा खाली करा दिए थे। जिससे थोड़ी ही देर के लिए सही शहर जाममुक्त हो गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago