Categories: बलिया

बलियाः शहर की समस्या को लेकर सपा ने DM कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बलिया में जलनिकासी और साफ-सफाई सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेताओं ने बेपटरी हुई व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई।

सपा नेताओं ने नगर क्षेत्र में जल जमाव का स्थायी निस्तारण करने, शहर की सफाई कराने के साथ ही सफाई के नाम पर हुए फर्जी भुगतान की जांच कराने, सपा सरकार में शुरू हुए सीवरेज सिस्टम और लोहिया मार्केट को चालू कराने, नगर क्षेत्र में भूमिगत विद्युत आपूर्ति तत्काल चालू कराते हुए जर्जर तार और खंभों को बदलने की मांग की।

इसके अलावा एनसीसी तिराहा (पुराने पोस्टमार्टम हाउस) के पास स्वीकृत 33/11 का सबस्टेशन का निर्माण तत्काल कराने, पूर्व में प्रस्तावित नगर पालिका का सीमा विस्तार कराने नगर क्षेत्र में शुद्ध पेय जल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, नगर पालिका कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने आदि की भी मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय व व्यास गोंड, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, जमाल आलम, बरमेश्वर प्रधान, सुशील पांडेय कान्हजी, राजकुमार पांडेय, अजीत यादव आदि थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago