Categories: बलिया

बेल्थरारोड में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ किसानों समेत अधिकार सेना ने दिया धरना

बेल्थरारोड के तहसील परिसर में किसानों व अधिकार सेना ने धरना दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व अनियमितता का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने धरना दे रहे अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं को धरना अवैध बताते हुए समाप्त करने की बात कही।

वहीं धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि चकबंदी विभाग ने गांव में बिना किसानों की सहमति से तहसील कार्यालय में बैठकर चक तैयार कर दिया है। तीन सौ से ज्यादा लोग चकबंदी न्यायालय में आपत्ति दर्ज करा चुके हैं। जिसमें अराजी नंबर 479 में करीब 10 किसानों की भूमि का 3/5 भाग गायब करके नवीन परती में तब्दील कर दिया है। अराजी नंबर 59 और 60 में विपक्षियों को फायदा पहुंचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेश को दर किनार कर आकार पत्र 5 और आकार पत्र 23 भाग 1 निर्गत कर दिया है। वहीं सोनी यादव की जमीन फर्जी तरीके से दूसरे के नाम कर दी।

इसको लेकर पीड़ितो ने धरना दिया। मौके पर सीओ भी पहुंचे। तो पीड़ितों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान उभांव एसएचओ अविनाश कुमार सिंह की सेना के जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान से बहस हुई। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने ट्वीट कर मामले की डीएम को सूचना दी है। इसके बाद भी पुलिस धरना को समाप्त कराने पर आमादा है। सीओ चकबंदी शिवशंकर सिंह भी धरना स्थल पर पहुंच गए।

बाद में पुलिस से चर्चा के बाद अधिकार सेना के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी को सम्बोधित पत्र सीओ चकबंदी को देकर धरना समाप्त करा दिया। वहीं सेना के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के लिए चंदा भी मांग रहे हैं। कहा कि यह चंदा वह मुख्यमंत्री कोष में भेजा जाएगा। धरना देने वालों में राजू चौहान, सोनी यादव, पुष्पा, मंजू सिंह, रामकेवल चौहान, राहुल चौहान, लीलावती, अमित, लक्ष्मी यादव, श्रीराम यादव, ओमप्रकाश चौहान, गोवर्धन, यशविंद्र सिंह, दीनदयाल, रामकरण और आदर्श चौहान आदि प्रमुख रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago