बलिया: सपा के राष्ट्रीय सचिव राम गोविंद चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर साधा निशाना

बलिया के बांसडीह कस्बे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम गोविंद चौधरी ने मंगलवार के दिन प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और प्रदेश की अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है और स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है।

हालत ये है कि नौजवान प्रदेश छोड़कर अन्य प्रदेशों में जाकर रोजगार तलाश रहे हैं। NDA गठबंधन पर उन्होंने खूब तंज कसते हुवे कहा कि प्रदेश में ऐसे भी नेता हैं, जो जनता को हवा हवाई में रखकर अपने लाभ के लिए किसी हद तक जा सकते हैं। जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो हमने कई ऐतिहासिक कार्य किए।

जब मैं नेता विरोधी दल था, तो मैंने मुख्यमंत्री से कहा कि आप प्रदेश की बात छोड़िए, हमको आप काम अपना एक लखनऊ में ही गिना दीजिए, लेकिन मुख्य मंत्री नहीं गिना पाए।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोग अब समझ चुके हैं कि यह पार्टी केवल सपना दिखाने वाली पार्टी है। आने वाले चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago