Categories: बलिया

उमाशंकर पाठक बने बलिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, कही ये बात

बलिया में कांग्रेस कमेटी ने कार्यवाहक अध्यक्ष उमाशंकर पाठक को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनको नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत होने के बाद उमाशंकर पाठक ने पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता पार्टी को मजबूत करना और शीर्ष नेतृत्व के भरोसे की कसौटी पर खरा उतरना है। लोकसभा चुनाव पर कहा कि जनपद में इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी समाजवादी पार्टी का ही होगा। इस बार लोकसभा चुनाव का मुद्दा विकास है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जन मुद्दो पर पूरी तरह फेल है। जनता ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।

उन्होंने आगे कहा कि आज विकास के मुद्दों पर चर्चा हो रही है। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भी बलिया में विकास नहीं हुआ। उन्होंने बदलाव की बात करते हुए बलिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की जीत होने का दावा किया। उन्होंने मुख्तार अंसारी की मौत की उच्चस्तरीय जांच किए जाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही उन्हें माफिया कहे, लेकिन उसके जनाजे मे उमड़ी भीड़ ने साबित कर दिया है कि वो गरीबों के मसीहा थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago