बलिया के चितबड़ागांव के जमुना राम महाविद्यालय में अखिल भारतीय युवा खत्री समाज दिल्ली और बायोफैश कॉस्मेटिक कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में सौ छात्राओं का एक माह का ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का आयोजन किया गया था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कुल 100 छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अखिल भारतीय युवा खत्री समाज दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहल जी ने बताया कि संस्था वैदिक भाषा संस्कृत को सीखने वाली हो या ब्यूटिशियन कोर्स किया हो अथवा प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया हो। कंपनी अपनी ओर से सभी को प्रोडक्ट खरीदारी करने पर 25 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकती है। यह छूट लेने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर और चुनिंदा दुकानों पर उपलब्ध है। बायोफ्रेश कंपनी द्वारा जारी डिस्काउंट कूपन दिखाकर लिया जा सकता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य हुनर के साथ आत्म निर्भर बनाना व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम से रोजगार सृजन के नए अवसर प्रदान किया जा सकते हैं। जमुना राम महाविद्यालय के प्रबंधक धर्मात्मानंद गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और प्रशिक्षण जब रूची कर विषय पर हो तो वो शिखर के बुलंदियों पर पहुंचता है।
बायो फ्रेश डिस्ट्रीब्यूटर राजेश पाण्डेय ने बताया कि इससे आर्थिक मजबूती प्रदान किया जा सकता है। कार्यक्रम के संयोजक रहे प्रज्ज्वल श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं की रुचि को देखते हुए आगामी समय में पुनः ब्यूटीशियन कोर्स आयोजन का आश्वासन दिया। बायोफैश हर्बल कम्पनी व अखिल भारतीय युवा खत्री समाज दिल्ली द्वारा सभी प्रशिक्षुवो को प्रमाण पत्र व उपहार दिया गया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे हैं जमुना राम महाविद्यालय के प्राचार्य अंगद प्रसाद गुप्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। इस कार्यक्रम में निम्न विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे सौरभ श्रीवास्तव, प्रशिक्षिका गीता सिंह, अभिषेक गिरी ,सोनूदेव यादव व आलोक श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अम्बरीश ओझा ने किया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…