बलिया के चितबड़ागांव के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौशल विकास के अंतर्गत लगभग 100 छात्राओं को ब्यूटीशियन कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इस कोर्स के तहत 1 माह तक छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज इस कोर्स के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक तुषार नंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रमाण पत्र और ब्यूटीशियन कीट का वितरण किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मनिर्भरता का विकास होता है और ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में इस हुनर को सीखने से स्वावलंबन का विकास होता है।
विशिष्ट अतिथि के रुप में मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम से रोजगार सृजन के नए अवसर प्रदान किया जा सकता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंगद प्रसाद गुप्ता ने मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आरती पांडे ने प्रशिक्षिका गीता सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन बृजेश गुप्ता ने किया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…