Categories: बलिया

बलिया: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, 8 बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक

बलिया के बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के केवरा ग्राम सभा में आगजनी की घटना सामने आई है। यहां सोमवार के दिन विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की खेत में भीषण आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

आगजनी की इस घटना में लगभग 8 बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए तथा कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत लगानी पड़ी।

जिस किसान के खेत में आग लगी, उसका रो रो कर बुरा हाल है। किसान का कहना है कि उसकी साल भर की मेहनत खाक हो गई। गौरतलब है कि गर्मियां आते ही आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। कुछ दिन पहले भी एक खेत में आग लगने से फसल चौपट हो गई थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago