बलिया: प्रधानाध्यापिका की विदाई समारोह में फूट फूट कर रोई छात्राएं, भावुक वीडियो वायरल

गुरु और शिष्य का रिश्ता सबसे पवित्र होता है। गुरु जीवन भर निस्वार्थ भाव से बच्चों को सही मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शित करते हैं। बच्चे भी अपने गुरु के प्रति हमेशा समर्पण भाव प्रदर्शित करते हैं। इसी बीच बलिया के एक स्कूल में प्रधानाध्यापिका की विदाई समारोह के दौरान गुरु शिष्य का अनूठा प्यार देखने को मिला। जहां प्रधानाध्यापिका की विदाई हो रही थी और वहीं स्कूल की छात्राएं फड़क फफक कर रो पड़ी।

बांसडीह थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवडीह से एक मार्मिक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा स्कूल की प्रधानाध्यापिका से लिपट कर रो रही है। जानकारी के मुताबिक, ये वायरल वीडियो देवड़ीह प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा हुआ है। जहां मालती सिंह प्रधानाध्यापिका के रूप में तैनात थी। शनिवार को उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

इस दौरान विद्यालय के बच्चे भावुक हो गए और उनकी आंखे भर आई। इसी दौरान एक बच्ची अपने आप को रोक नहीं पाई और शिक्षिका के गले लगकर फुट फूट कर रोने लगी। इसी बच्ची का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। मालती सिंह का कहना है कि रोने वाली छात्रा हमारे विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा पांचवी तक पढ़ी है, विदाई समारोह के दौरान वह अपने आप को रोक नहीं पाई। वहीं प्रधानाध्यापिका के प्रति सम्मान और प्यार देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखे भी भर आई और पूरा माहौल गमगीन हो गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago