Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जिले में किया फ्लैग मार्च, लोगों को दिया शांति का संदेश

उत्तरप्रदेश के बड़े माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश भर में पुलिस अलर्ट पर है। संवेदनशील जिलों पर बेहद निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में बलिया में भी अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन किया।

पुलिस फोर्स व पैरामिलिट्री के जवानों ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जारी हुए अलर्ट और जुम्मे की नमाज, लोक सभा चुनाव के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने नगर में भ्रमण कर लोगों को शांति का संदेश दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रत्येक जिलों में एरिया डोमिनेशन के लिए कुछ पैरा मिलिट्री फोर्स मिली हुई है। इसमें मतदाताओं में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के लिए और सुरक्षा का भावना पैदा करने के लिए, जिसमें निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराया जा सके। उसके लिए जिले में लगातार एरिया डोमिनेशन हो रहा है। आज नगर कोतवाली क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अंसारी की मौत के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए आज जिले में जितने भी थाने हैं, उनको सतर्क किया गया है और आज जुम्मे की नमाज भी है, तो जुम्मे की नमाज के मद्देनजर हर जगह पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। जिले में सभी जगह शांतिपूर्वक नमाज संपन्न कराया जा रहा है और जो अलर्ट घोषित किया गया है। उसके लिए भी अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है, धारा 144 लागू है। सभी जगह नजर रखी जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago