Categories: बलिया

बलिया: भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने इंडिया गठबंधन को बताया ठगबंधन, कही ये बात

बलिया भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा। संजय यादव ने प्रेसवार्ता कर इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाते हुए उसे ठगबंधन बताया। उन्होंने इंडिया गठबन्धन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि “भ्रष्टाचार हटाओ” मगर इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि “भ्रष्टाचारियों को बचाओ”।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू-इलू कर रही है, लेकिन पंजाब में ‘हम आपके हैं कौन’ की बात हो रहा है। इंडिया गठबंधन का सच ये है कि पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर सांसद और विधायक भाग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा। कुल मिलाकर इंडिया गठबन्धन में कोई भी एक साथ नहीं है।

उन्होंने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचार की दुकान बताते हुए कहा कि इनका काम है। जितना हो सके लूटो, हर दिन नया झूठ बोलो, मोदी को गाली दो, देश को बदनाम करो, हिन्दू धर्म को बदनाम करो। कहा कि जब जांच एजेंसिया नोटिस देती है, तो वह इग्नोर करते हैं। कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंचो। कोर्ट भी फटकार लगाए तो विक्टिम कार्ड खेलो, देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ, जनता को गुमराह करो, जोर-जोर से बोलो, सारे कर इकट्ठे हो जाओ, छाती पीट-पीटकर बोलो कि “भ्रष्टाचार बचाओ”।

आगे कहा कि इस टोली को देखिए तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। वे ‘भ्रष्टाचार बचाओ’ रैली निकाल रहे हैं। आज आतंकवादी कह रहे हैं मोदी हटाओ पाकिस्तान चाह रहा हैं मोदी हटाओ, भ्रष्टाचारी कह रहे हैं मोदी हटाओ,और देशवासी कह रहे है मोदी लाओ। उन्होंने इण्डिया गठबन्धन को घोटाले बाजों की बारात बताया और कहा कि जहां सब देश को लूटना चाहते हैं। वह यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा ना हो।

इधर प्रधानमंत्री मोदी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए संजय यादव ने कहा कि पीएम मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है। मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचने की लड़ाई लड़ने की बात करते है, जिसने देश को लूटा है। उसे लौटाना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago