संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद

बलिया- जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सिकंदरपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल 205 शिकायतें आई जिनमें 22 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

डीएम ने हर एक समस्याओं का समयान्तर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण के कड़े निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस दौरान प्रमुख रुप से भूमि विवाद, राशन, पेंशन आदि ऐसे मामले छाए रहे।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की उच्च प्राथमिकताओं में एक है और इसकी समीक्षा शासन में उच्च स्तर पर होती है। इसलिए निस्तारण की औपचारिकता मात्र नहीं निभाएं।

मामलों का निस्तारण पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ करें। मौके पर जाएं, लोगों से फीडबैक लें और समस्या का स्थायी समाधान निकालें। साफ कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा और प्रतिबद्धताओं को समझें और उसी के अनुरूप प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने एक-एक फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्या सुनी।

सम्बन्धित अधिकारियों को सात दिन के अंदर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। भूमि विवादों में राजस्व व पुलिस की टीमें संयुक्त रुप से मौके पर जाएं, लोगों के बयान लें और समस्या का स्थाई समाधान करें।

चेताया कि सरसरी तौर पर समाधान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसडीएम से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के मामलों के निस्तारण की समीक्षा करते रहें।

पौधरोपण पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है। पर्यावरण संरक्षण व संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। उन्होंने फरियादियों से भी पौधरोपण पर विशेष जोर देने की अपील की।

इस मौके पर एसडीएम राजेश यादव, सीओ विजयप्रताप यादव, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, डीपीआरओ शेषदेव पांडेय, डीसी मनरेगा उपेन्द्र पाठक समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago