नगरा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 3 को पकड़ा, बड़े राज खुलने की उम्मीद

बलिया – पुलिस अधीक्षक अर्पणा गांगुली के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धर पकड अभियान मे नगरा ने मंगलवार को तडके तिलकारी मोड से चोरी की दो बाइकों व दो मोबाइल सहित दो बाइक चोरो को धर दबोचा है। जबकि चोरी की मोटरसाइकिल रखने के जुर्म मे तीसरे की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस की माने तो थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि एसआई सुनील कुमार सिंह व एसआई अखिलेश मय हमराह तिलकारी मोड पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ तिलकारी से नगरा की तरफ आ रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपने को छिपा लिया।

युवको के नजदीक पहुंचते ही पुलिस ने बाइक सहित दोनो को दबोच लिया। कडाई से पूछताछ करने पर युवको ने स्वीकार किया कि मोटसाइकिल चोरी की है तथा इसे मऊ से चुराया है। युवको ने अपना नाम मारकंडेय यादव निवासी तिलकारी थाना नगरा व गुड्डू यादव निवासी बलुआं थाना नगरा बताया।

बाइक चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने जनता इंटर कालेज से बोर्ड परीक्षा के दौरान चुराई गई बाइक को भी तिलकारी गांव मे एक घर से बरामद कर लिया। चोरी की बाइक रखने के आरोप मे पुलिस ने कौशल कुमार यादव को भी हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago