पालीथीन विरोधी रैली में लगे नारे, ‘पालीथीन की ना कोई शान- इसका मिटा दो नामो निशान’

बलिया- जिला अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने मंगलवार को तहसील सिकंदरपुर के परिसर मे व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवानगर मे वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया ।जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवानगर में विद्यार्थियों द्वारा भी सागौन के पौधे रोपित किए गए ।य हां पर तकरीबन 100 सागौन के पौधेरोपित किए गए ।

इस अवसर पर उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवानगर का निरीक्षण भी किया ।जिलाधिकारी ने कहा संस्थान में नोटिस बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए। उन्होंने कहा नोटिस बोर्ड हर हाल में लगाया जाना चाहिए क्योंकि इससे छात्रों व टीचिंग स्टाफ के बीच संवाद व संचार व्यवस्था मजबूत होती है और रचनात्मक दृष्टिकोण प्रवाहित होता है ।उन्होंने क्लास रूम का निरीक्षण किया। क्लास रूम में ब्लैक बोर्ड पर कई शब्दों की स्पेलिंग गलत पाई गई, इसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य को हिदायत दी की इस तरह के स्टाफ को सचेत किया जाए जो गलत स्पेलिंग लिख रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा क्लास रूम के अंदर वह बाहर किसी न किसी टेक्नोक्रेट महापुरुष का चित्र लगाया जाए, इससे छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने वेल्डर प्रैक्टिकल रूम का भी निरीक्षण किया तथा स्टाफ स्टाफ के बारे में भी जानकारी हासिल की ।जिलाधिकारी ने कहा की स्टाफ को और अधिक सक्रिय किया जाए तथा पठन पाठन की गुणवत्ता बढ़ाए जाने की गंभीर प्रयास किए जाएं ।

जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत के नेतृत्व में आज सिकंदरपुर कस्बे में पालीथीन विरोधी रैली का आयोजन किया गया। सिकंदरपुर में हो रही बारिश के बीच प्लास्टिक विरोधी रैली लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कई दुकानों पर जाकर चेक किया कि वह पॉलीथिन का प्रयोग तो नहीं कर रहे हैं । उन्होंने फल बेचने वालों की भी चेकिंग की। इस दौरान जिलाधिकारी ने तमाम लोगों को कागज के लिफाफे भी वितरित किए और लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि पॉलिथीन बहुत ही हानिकारक है, इसका प्रयोग न किया जाए। रैली में पॉलिथीन विरोधी तख्तियों पर स्लोगन लिखे लोग भारी संख्या में चल रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा की पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर से नगर में प्रचार प्रसार किया जाए और लोगों को जागरुक किया जाए कि वह कपड़े व कागज के थैलों का प्रयोग करें ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago