प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का टोंटा, मरीजों को भुगतना पड़ रहा है खामियाजा

बलिया
सरकार गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए तमाम कोशिश कर रही है लेकिन सुरेमनपुर क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां पर सरकारी दावा खोखला साबित हो रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद अस्पताल में अक्सर दवाओं का टोटा रहता है,जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

विभागीय अधिकारी दवा की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। यहां प्रतिदिन क्षेत्र के तकरीबन सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज कराने को आते हैं। जहां दवाओं के अभाव में मजबूरन प्राइवेट डाक्टरों से इलाज कराना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को हो रही है।

इस संबंध में कई बार यहां के चिकित्साधिकारी द्वारा अस्पताल में दवा न होने की बात उच्चाधिकारियों को बताई गई। लगभग महीनों से यहां पर दवा उपलब्ध नहीं कराई गई। बरसात का मौसम होने के कारण मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। बुखार, सर्दी जैसे साधारण इलाज के लिए भी यहां पर दवाइयां मैजूद नही है।जिसके वजह से चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही मरीजों को भी दिक्कत हो रही हैं।यहां पर दवा की उपलब्धता के संबंध मे के केवल यहाँ पर अलवेंडाजोल व आयरन कि गोली उपलब्ध है। जिससे मरीज दवाओं के लिए परेशान है।अस्पताल में आए दिन टाईफाइड, मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

उपलब्ध होगी हर जरूरी दवायें: प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरीजों को हरसंभव सुविधा दी जा रही है।दवा को लेकर अवगत करा दिया गया है।जिला स्तर से जो दवा उपलब्ध हो रही हैैै। वह मरीजों को दी जा रही है। किसी भी मरीज को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago