बलिया के सिपाही की गोरखपुर के राजघाट थाने में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैरक की पहली मंजिल से गिरने की वजह से हादसा हुआ। साथी सिपाही की मौत से पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम है।
बलिया का रहने वाला था सिपाही- बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव निवासी अभिषेक सिंह (25) पुत्र अखिलेश्वर सिंह गोरखपुर में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 2021 बैच के अभिषेक की तैनाती गोरखपुर के राजघाट थाने के बसंतपुर चौकी पर थी। वह पिछले 10 महीने से बसंतपुर चौकी पर सेवा दे रहे थे।
रोज की तरह अभिषेक सिंह सोमवार की रात थाने की बैरक की पहली मंजिल पर सोए थे। मंगलवार को तड़के अभिषेक सिंह असंतुलित होकर नीचे गिर कर अचेत हो गए । गिरने की आवाज सुन साथी पुलिसकर्मियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अचेतावस्था में सिपाही को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…