Categories: बलिया

बलिया में खुला कैंसर अस्पताल, नीरज शेखर बोल- आज पिता जी का सपना साकार हुआ

बलिया के स्थापना दिवस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में निर्मित 150 बेड का कैंसर अस्पताल शुरू हो गया गया। जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल और कैंसर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद नीरज शेखर और विशिष्ट अतिथि विधानसभा सदस्य रविशंकर सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट ने मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव और शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ के संयुक्त तत्वाधान में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया। 

शिविर में लगभग 2300 लोगों को निःशुल्क जांच कर दवाये वितरित की गयी। साथ ही 20 कैंसर मरीजों का भी इलाज किया गया। इस मौके पर सांसद नीरज शेखर ने कहा कि आज मुझे बेहद ख़ुशी है कि पिताजी ने जो हमेशा से अपने गाँव के लिए एक अस्पताल का सपना देखा था वो आज साकार हो गया। विधानसभा सदस्य रविशंकर सिंह ने अस्पताल को एक एम्बुलेंस की सौगात दी और कहा की आगे जो भी ज़रुरत रहेगी उसके लिए हमेशा खड़े रहेंगे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि आज ये शुरुआत जो हुई है इसको एक स्थापित कैंसर अस्पताल बनाने के लिए हम लोग अग्रसर रहेंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि और जिलाधिकारी महोदया को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके सहयोग के बिना ये मुमकिन नहीं था। 

इस मौके पर बेल्थरा रोड एसडीएम दीपशिखा सिंह, बीडीओ मधु चंदा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपचंद साहू, विधायक चट्टू राम, ब्लॉक प्रमुख अलोक सिंह, डॉ मधुलिका सिंह, डॉ रुपेश के सिंह, डॉ राहुल कुमार, डॉ राजेश सिंह, डॉ शांतनु, डॉ ऋचा एवं शारदा नारायण हॉस्पिटल एव मेदांता हॉस्पिटल की चिकित्सीय टीम उपस्थित रहे। 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago