Categories: बलिया

बलिया डीएम ने किया जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट का शुभारंभ

बलिया जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने इब्राहिमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की याद में बने इस अस्पताल में कैंसर रोगियों का इलाज होगा। आधुनिक मशीनों से युक्त इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी।

अस्पताल के शुभारंभ के मौके पर डीएम सौम्या अग्रवाल अस्पताल का निरीक्षण किया साथ ही वहां चल रही ओपीडी का कार्य देखा। साथ ही आज अस्पताल में निशुल्क मेगा शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर चेकअप कराया।

इस दौरान डीएम ने सभा को संबोधित किया और लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस अस्पताल में अपना इलाज कराएं। अस्पताल आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।सभा में उपस्थित मेदांता और शारदा नारायण हॉस्पिटल के डॉक्टरों को उन्होंने सम्मानित भी किया। सभा में पूर्व प्रधानमंत्री के सुपुत्र श्री नीरज शेखर, भाजपा के छट्ठूराम, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह उपस्थित थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago