Categories: बलिया

बलिया: स्मृति सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद जताई खुशी, कही ये बात

भारत की संसद में महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी मिल गई है। इस विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद महिला जगत में खुशी की लहर है। ये महिला सशक्तिकरण के लिए अहम कदम है।

15 से 17 जून, 2023 को मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इस दौरान बलिया के रतसर कला की पूर्व प्रधान और अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति सिंह ने आधी आबादी को आरक्षण देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं है। निचले स्तर पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता है, लेकिन जहां संसद में नियम बनते हैं, वहां महिलाओं की संख्या कम हैं और वहां आरक्षण नहीं मिलता। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को आरक्षण न मिलने से महिला संंबंधी नियमों पर चर्चा कम हो पाती है।

अब संसद ने महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसके चलते आधी आबादी को उनका हक मिला है। इस नियम के बाद स्मृति ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को मजूबत बनाने के लिए ये बिल नए संसद भवन की शुरुआत में ही पेश किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ये सिद्ध कर दिया है कि वो महिला सशक्तीकरण की सिर्फ़ बात ही नहीं करते, बल्कि वे इस दिशा में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करके भी दिखाते हैं।

इस बिल के माध्यम से मोदी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि मातृशक्ति सम्पूर्ण राष्ट्र की ताक़त है, जिसके बिना भारत के नव निर्माण की कल्पना बेमानी है। इसके लिये मोदी का भारत की नारियो की तरफ से वंदन और अभिनंदन है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago