Categories: बलिया

बलिया का कटहल नाला अपनी बदहाली पर बहा रहा आंसू, प्रशासन नहीं उठा रहा ठोस कदम

लाख कोशिशों के बाद भी बलिया के कटहल नाले की दुर्दशा सुधर नहीं पा रही है। नाले में चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। इसकी सफाई के लिए 4 ठेकेदारों को काम सौंपा गया था, लेकिन दो ने आधी-अधूरी सफाई की और 2 ने काम ही शुरू नहीं किया।

इसके चलते हालात काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। कटहल नाला का निर्माण जल जमाव और बाढ़ से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन आज इस नाले को ही कचरे से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। आज की स्थिति में नाला केवल गंदगी का वाहक बन गया है।

हावीर घाट से निकल कर शहर के पश्चिमी छोर से होते हुए सुरहाताल तक जाने वाले कटहल नाला पहले गुलजार था। लोग इस नाले में नहाते थे और कपड़ा धोने का काम करते थे। घाघरा नदी में सुरहाताल होते ही नाले के माध्यम से गंगा में आता था। ये नाला दोनों तरफ बहता था, लेकिन अब इस नाले के पास से गुजरने में भी बदबू आती है। इसमें शौचालयों की गंदगी मिल जाती है। लोग मरे हुए मवेशियों के अवशेष भी नाले में फेंक रहे है।

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और पर्यावरणविद गणेश पाठक का कहना है कि विभागीय लापरवाही से कटहल नाला अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है। नाला में मलबा (गाद) व सिल्ट भर जाने से पानी का प्रवाह रूक गया है। इसके दोनों किनारों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। नाला से गाद की पूर्णतः सफाई कर अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाएं ताकि नाला पुनः अपने नाम को चरितार्थ कर सकें।

इससे पहले शासन ने कटहल नाले की सफाई के लिए 90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी और सफाई का जिम्मा सिंचाई विभाग को सौंपा था। विभाग द्वारा नाला की सफाई के लिए चार ठेकेदारों को नामित किया गया था। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अधिकारी सीबी पटेल का कहना है कि कटहल नाले की सफाई के लिए विभागीय कवायद चल रही है। शीघ्र सफाई कार्य आरंभ कराया जाएगा। हालांकि नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका को भी नाला की सफाई के लिए गंभीर होना होगा। काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago