Categories: बलिया

बलियाः दलित युवक की हत्या के बाद कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

बलिया में गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में हुए दलित युवक की हत्या के बाद आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय के निर्देश पर विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधमंडल चिलकहर गांव पहुंचा।

वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि ये जघन्य अपराध हुआ है। ये सिर्फ एक परिवार के खिलाफ नहीं बल्कि पूरे दलित समाज के खिलाफ अपराध है और कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि 12 में से सिर्फ 5 लोगो की गिरफ्तारी पुलिस प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि अभी तक विभाग पर किसी भी तरह कि प्रशासनिक कार्यवाही न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व में परिवार द्वारा की गई शिकायतों की अनदेखी का ही ये नतीजा है की परिवार को अपने घर के चिराग से हाथ धोना पड़ा। अभी भी परिवार को लगातार मिल रहे धमकी भरे वीडियो ये बताते है की स्थिति अब भी पूरी तरह अनियंत्रित है।

परिवार को अब तक कोई आर्थिक सहायता न प्राप्त कराना भी प्रशासन के संवेदनहीन रवैए को दर्शाता है। प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि योगी सरकार में जिस तरह से दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ा है और अपराध के बाद न्याय न मिलना इस बात का परिचायक है कि सरकार द्वारा पूरे दलित समाज का मनोबल गिराया जा रहा है और स्मांतवादियों का मनोबल इससे बढ़ता जा रहा है जिससे प्रदेश में लगातार दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है और सरकार दलितों के मुद्दों पे आंख बंद कर बैठी हुई है।

वीरेंद्र चौधरी ने मौके पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी से बात भी की और मृतक की पत्नी द्वारा सौंपे गए पत्र का हवाला देके कहा की अगर आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं होती और परिवार की मांगें जिनमें दोषियों के घर पर बुल्डोजर चलने और सरकारी नौकरी की मांग भी शामिल है, न मानी गई तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में इस घटना के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी और लखनऊ में घेराव करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विधायक वीरेंद्र चौधरी, कैलाश चौहान, पुनीत पाठक, मनोज गौतम, संतोष कटाई, ओम प्रकाश पाण्डेय, जैनेंद्र पांडेय, उमा शंकर पाठक, परशुराम, ओम प्रकाश तिवारी, ओमलता समेत सैंकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago