Categories: रसड़ा

बलिया- अचानक तबीयत बिगड़ने से इस थाने में तैनात रहे SI का निधन

बलिया। नगरा थाने में तैनात एसआई राम विलास यादव की वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार की रात को मौत हो गई। वे 48 साल के थे और वर्तमान में ज्ञानवापी वाराणसी में डयूटी पर तैनात थे। उनके निधन की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में शोक छा गया। दरअसल एसआई राम विलास यादव नगरा थाने में तैनात थे। जनवरी में उनकी ड्यूटी ज्ञानवापी सुरक्षा में लगा दी गई थी। दो जनवरी को नगरा थाने से उनकी रवानगी हो गई। तब से वे ज्ञानवापी डयूटी में ही थे। जहां उनकी मौत हुई।

जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले ड्यूटी के दौरान ही अचानक उनकी तबियत खराब हो गई तो उन्हें बीएचयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। और फिर इलाज के दौरान ही मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। वे मूल रूप से वाराणसी के सीर गोवर्धन के रहने वाले थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago