बलिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्रों ने जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। और सीएमएस पर मुकदमा दर्ज कराने और तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। नाराज छात्रों ने सैकड़ों की तादाद में आज कलेक्ट्रेट में जिला अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। और डीएम को ज्ञापन सौंपा। और कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल असहाय मरीजों का लूट का अड्डा बन गया। पिछले दिनों ओपीडी में चिकित्सक न बैठने की शिकायत सीएमएस से
करने पर उन्होंने छात्र नेता आदित्य प्रताप सिंह और सूरज गुप्ता पर ही फर्जी मुकदमा कायम करा दिया है। जिनपर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्रों की मांग है कि सीएमएस पर मुकदमा दर्ज हो और तत्काल निलंबित किया जाए और सरकारी डॉक्टरों का प्राइवेट प्रैक्टिस बंद हो साथ ही छात्र नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। प्रदर्शन के दौरान नितेश यादव, शिवप्रांत सिंह, राहुल यादव, राहुल मिश्र, दीपक पांडेय, विकास लाला, सिन्टू यादव, मनु कुमार, विशाल यादव, यशजीत सिंह व अतुलेश सिंह समेत तमाम छात्र नेता मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…