बलिया। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को भविष्य की सुरक्षा दी जा रही है। ऐसे में जनपद के 19 हजार लोगों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य मिला है। 28 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 15 अगस्त तक सभी के कार्ड बनाने हैं। अभी तक 8640 कार्ड जारी हो चुके हैं।
बता दें श्रमयोगी कार्ड बनने पर लाभार्थी को 60 साल के बाद हर माह 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी। साथ ही उन्हें ई-श्रम कार्ड स्कीम का भी लाभ मिलेगा। योजना से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, होटल, रेस्टोरेंट व दुकानों पर काम करने वाले कामगारों, रिक्शा, टेंपो व अन्य वाहन चालकों सहित अन्य असंगठित क्षेत्रों के लोग शामिल हो सकते हैं। इससे उम्र ढलने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को काफी सहूलियत मिलेगी।
योजना के लिए पात्रता- आवेदक असंगठित क्षेत्र का कामगार-श्रमिक होना चाहिए।, मासिक आय 15000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।,आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयकरदाता इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। आवेदक ईपीएफ व ईएसआईसी खाताधारक न हो। वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना ई-श्रम कार्ड स्कीम का एक हिस्सा है। इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम से अनुबंध किया गया है। आवेदक जनसेवा केंद्रों पर आनलाइन आवेदन करा सकते हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…