Categories: बलिया

बलिया – ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर केस दर्ज, सीआरपी कर्मी का कॉलर पकड़कर तान दी थी रिवॉल्वर,कर्मचारियों ने भी खोला मोर्चा

बलिया में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख गड़वार के कथित प्रतिनिधि और पचखोरा निवासी अंतु सिंह पर मारपीट आदि का केस दर्ज किया है। जिनके खिलाफ स्थानीय ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन (एनआरएलएम) के मिशन प्रबंधक के पद पर तैनात चंदन कुमार ने शिकायत की है। मामले में पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

स्थानीय ब्लॉक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन (एनआरएलएम) के मिशन प्रबंधक के पद पर तैनात चंदन कुमार का कहना है वाराणसी से पहुंची सीआरपी की 15 सदस्यीय टीम को नामित गांवों में भेजने और रहने-खाने का बंदोबस्त कर रहे थे। इसी बीच सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा निवासी अंतु सिंह ने कॉलर पकड़ते हुए कनपटी पर रिवाल्वर सटा दिया। कर्मचारियों की मौजूदगी में दुर्व्यहार किया।

मारपीट और जान से मारने की धमकी- जब दूसरे सहकर्मी ब्लाक मिशन प्रबंधक अंजुम जमील बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनको रिवाल्वर लेकर दौड़ाया। हथियार के बल पर जमील का हाथ पकड़कर कार्यालय के अंदर लेकर जाने लगा। जिससे डर के वह कार्यालय में चले गए। जिसके बाद उसने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के अधार पर अंतु सिंह के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। एसओ गड़वार श्रीधर पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपित की तलाश की जा रही है।

कार्रवाई को लेकर ब्लॉक पर धरना-प्रदर्शन- वहीं ब्लॉक पर दो कर्मचारियों से मारपीट और धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया। विकास खंड के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की। साथ कि काम का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जमाल अख्तर, एडीओ (आईएसबी) परमेश्वर यादव, लेखाकार विनोद सिंह, स्थापना लिपिक हेमंत यादव, चंदन पांडेय, पूनम दुबे, मनजीत कुमार आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago