बलिया में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जहां सरेआम मारपीट की वारदात सामने आ रहीं है। ताजा मामला उभांव थाना क्षेत्र में अखोप गांव स्थित पेट्रोल पंप का है। जहां कर्मचारी से मारपीट की गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
भाजपा नेता के भतीजे का पेट्रोल पंप- अखोप स्थित उक्त पेट्रोलपंप बेल्थरारोड के नगर पंचायत चेयरमैन और भाजपा नेता दिनेश गुप्ता के भतीजे अंशु गुप्ता का बताया जा रहा है। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर कर्मचारी कविंद्र यादव नगरा निवासी ग्राहकों के वाहन में पेट्रोल भर रहा था कि इस बीच लगभग 9 की संख्या में मुंह पर गमछा लपेटे हुए अज्ञात बदमाश पहुंचे और कविंद्र यादव को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। चारों तरफ से घेर कर बदमाशों ने कविंद्र यादव को जमकर पीटा।
मारपीट से सहमे कविंद्र यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हमलावरों के अलावा भी कई लोग अगल-बगल खड़े थे और सभी ने पेट्रोल पंप से बाहर ही अपनी गाड़ी खड़ी कर पैदल फिलिंग सेंटर तक पहुंचे और घटना को अंजाम देने के बाद भागे निकले। पुलिस सूचना के बाद घटना की छानबीन शुरू कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा किया जा रहा है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…