बलियाः सरकारी कार्यों में अनियमितता बरतने वाले तीन ग्राम विकास अधिकारियों पर गाज गिरी है। जिला विकास अधिकारी ने तीनों सचिवों से 14 लाख 14 हजार रुपए की रिकवरी करने और वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। इस कार्यवाही के बाद से अन्य सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक वर्तमान में सीयर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार ग्राम पंचायतों के चुनाव के पूर्व प्रशासक के कार्यकाल में पंदह ब्लॉक पूर गांव में तैनात थे। उनके कार्यकाल में शासकीय कार्यों में भारी अनियमितता पाई गई, कुल मिलाकर 13 लाख 75 हजार 192 रुपए की गड़बड़ी पाई गई।
दूसरे सचिव जिस पर कार्यवाही हुई है, वह सोहांव ब्लॉक के भरौली में तैनात थे। सचिव नवीन कुमार के कार्यकाल में 27 हजार 881 रुपए की गड़बड़ी पाई गई। दोनों ग्राम सचिवों से 50 फीसदी राशि की रिकवरी होनी है।
इधर गड़वार ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव प्रशासक कार्यकाल में बैरिया ब्लॉक के चाईछपरा गांव में तैनात थे। इनके कार्यकाल में 11700 रुपए की अनियमितता पुष्टि हुई और इसके 50 फीसदी रिकवरी की होनी है। जांच में तीनों को दोषी पाते हुए डीडीओ ने इनके दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने और वर्ष 22-23 में प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बताया कि इन तीनों कर्मियों से रिकवरी की कार्रवाई जारी रहेगी।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…