Categories: बलिया

बलिया: तालाब की भूमि पर लगाई अंबेडकर प्रतिमा अगले दिन मिली गायब, गांव में तनाव

बलिया में अंबेडकर मूर्ति को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरसड़ गांव में तालाब की जमीन पर सोमवार रात लगाई गई अंबेडकर प्रतिमा अगले दिन गायब हो गई। जिसके बाद विवाद गहरा गया।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में तनावपूर्ण स्थिति की खबर मिलते ही एसएचओ अखिलेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। वहीं गांव में विवाद न पनपे, इसको लेकर पुलिस सतर्क है।

जानकारी के मुताबिक जिगिरसड़ गांव के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए थोड़े समय पहले ही परिसर का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाया था।

लेकिन सोमवार देर रात हरिजन समाज के लोगों ने तालाब की भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा लगा दी। मूर्ति लगाने के बाद रात में ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रतिमा हटा दी गई। मूर्ति गायब होने की खबर मंगलवार सुबह तक पूरे गांव में फैल गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्त्री पुरुष जमा हो गए और विरोध करना शुरू कर दिया। इससे वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मौके पर पहुंचे एसएचओ अखिलेश कुमार ने लोगों से बात कर मामले को शांत कराया। बताया कि तालाब की जमीन पर रात में कुछ लोगों ने मूर्ति स्थापित की थी, जो फिलहाल गायब है। तहरीर अभी मिली नहीं है। लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर मूर्ति का पता लगाया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago