Categories: बलिया

बलियाः भाजपा नेता के घर कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डांसर घायल

बलिया के करमानपुर गांव में आयोजित डांस कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में एक डांसर घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक करमानपुर गांव में सोमवार रात यह हादसा हुआ। जहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के पुत्र का सोमवार की रात तिलकोत्सव का कार्यक्रम था। इसमें भारी संख्या में लोग आए थे।

रात दस बजे के करीब नाच-गाने का कार्यक्रम शुरु हुआ। इसी बीच अचानक रात एक बजे गोली चलने की आवाज आई। गोली डांसर रागिनी को लगी। जिसके चलते वह अचानक जमीन पर गिर गई। उसके शरीर से खून से लथपथ हो गया। तुरंत घायल डांसर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। जहां चिकित्साधिकारी डा. एसएस रावत ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता के पुत्र अमरेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम में असावधानी से गोली चली थी। लाइसेंसी दोनाली बंदूक को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि जनपद में आए दिन हर्ष फायरिंग की घटना सामने आ रही हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में उत्साह के दौरान लोग हर्ष फायर कर देते हैं जिसका शिकार कार्यक्रम में आए लोग ही बन रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही हर्ष फायरिंग की घटना में एक नाबालिग बच्चा घायल हो गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago