Categories: बलिया

बलिया में BSNL उपभोक्ता परेशान, डेड बैट्रियों से दौड़ रहा नेटवर्क, दिक्कत झेल रहे 2.01 लाख लोग

बलिया। देश की सबसे बड़ी संचार कंपनी BSNL उपभोक्ताओं को बेहतर संचार सेवा करने के दावे कर रही है लेकिन फिर भी उपभोक्ता नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि मोबाइल पर न तो सही से नेटवर्क आ रहे हैं न ही ब्राडबैंड कनेक्शन पर फास्ट इंटरनेट मिल पा रहा है।

जिले में BSNL की खराब सेवाओं से उपभोक्ता परेशान हैं। उनकी परेशानी का एक और कारण है वीआरएल बैट्री का जर्जर होना। 2015 में लगी वीआरएल बैट्री की हालत बदहाल हो रही है। बिजली कटने पर हालत और भी बुरा हो जाती है। विभाग ने विशेष परिस्थिति में अधिकतम 30 लीटर डीजल खरीदने तक की व्यवस्था दी है। ताकि बिजली जाने की स्थिति में कोई परेशानी न हो।

लेकिन तीन हजार केएच की बैट्री की व्यवस्था पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। पहले बैट्री तीन से चार घंटे बैकअप देती थी लेकिन अब आधे घंटे में बैकअप नहीं दे पा रही है। टीडीएम ब्रजमोहन का कहना है कि बैट्री का बैकअप कम होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है। बिजली कटने के बाद यह बैट्री शून्य बैकअप देने लग रही है। इससे उपभोक्ताओं को थोड़ी दिक्कत हो रही है।

बता दें कि दूरसंचार विभाग का जब से निगमीकरण हुआ, तब से विभाग में ठेकेदारी प्रथा चरम पर पहुंच गयी। ब्राडबैंड के सहित लाइन रिपेयरिंग का काम ठेकेदारों को सौंपा गया है। लेकिन यह काम ठीक से नहीं हो पाता।

गौरतलब है कि देश में जहां अन्य नेटवर्क कंपनी 5जी नेटवर्क की ओर बढ़ रही हैं वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल अभी फोर जी सेवा ही शुरु करने की तैयारी में है। लेकिन नेटवर्क समस्या होने से उपभोक्ता अब कंपनी से दूर हटते जा रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो अगस्त तक जिले में यह व्यवस्था हर हार में बहाल कर दी जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago