बलिया। सिकंदरपुर में दो कोटेदारों से दुकान निलंबित होने के बाद भी राशन नहीं देने पर जवाब तलब किया गया गया। दोनों कोटेदारों के खिलाफ उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पूर्ति निरीक्षक राहुल भारतीय ने बताया कि वितरण में मिली अनियमितता के कारण सहरोजा सहूलाई के उचित दर विक्रेता अभिषेक कुमार और रक्सा डैनिया के उचित दर विक्रेता जयंत कुमार की दुकान निलंबित कर दी गई है लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी निलंबित विक्रेताओं ने अवशेष खाद्यान्न ट्रांसफर नहीं किया है।
राशन ट्रांसफर नहीं करने पर दोनों कोटेदारो के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।वहीं मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करा कर विधिक कार्यवाही की कठोर चेतावनी दी गई है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…