Categories: बलिया

बलिया- शिक्षामित्र को दोहरा लाभ लेने पड़ा महंगा, संविदा निरस्त

बलिया। दुबहड़ ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल सकांत के शिक्षामित्र जितेंद्र पाठक को संविदा नियुक्ति निरस्त कर दी गई। जितेंद्र पाठक पर शिक्षामित्र रहते हुए कोटे की दुकान चलाने का आरोप है। जिसकी शिकायत शिक्षा विभाग को मिली थी। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई। और जांच सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। बीएसए शिवनारायण सिंह ने यह कार्रवाई दुबहड़ ब्लाक के ही पटखौली गांव निवासी पंकज पाठक की शिकायत पर की है।दरअसल शिकायतकर्ता ने डीएम से शिकायत की थी कि जितेंद्र पाठक गांव में कोटे की दुकान चलाते हैं। साथ ही शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। इस प्रकार वे दोहरा लाभ ले रहे हैं।

डीएम ने बीएसए को मामले की जांच का आदेश दिया। बीएसए ने दुबहड़ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच करायी। बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पायी। उन्होंने बीएसए को जांच रिपोर्ट दी, जिसमें जिलापूर्ति अधिकारी की भी आख्या थी।जिसके आधार पर संविदा नियुक्ति निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। जिलापूर्ति अधिकारी ने अपनी आख्या में लिखा है कि जितेन्द्र के नाम कोटे की दुकान थी। उन्होंने 15 मई 2012 को कोटे की दुकान के लिए त्यागपत्र दे दिया था, जिसे 9 जनवरी 2013 को एसडीएम को स्वीकृत कर लिया था।

हालांकि डीएसओ ने अपनी आख्या में लिखा है कि जितेन्द्र के शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत रहने की बात उनके संज्ञान में नहीं थी। बीएसए ने माना है कि जितेन्द्र ने कोटे की दुकान लेते समय शिक्षामित्र होने की बात छुपाई थी। इस प्रकार वो दोहरा लाभ लेने के दोषी हैं। बीएसए ने जितेन्द्र की संविदा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago