पूर्व विधायक की मौत के 6 महीने बाद ही उनके बेटे का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बलिया। रसड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक अनिल कुमार के छोटे बेटे कृष्ण कुमार का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 10 दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। और फिर ज्यादा तबीयत होने पर उन्हें मऊ के प्रकाश हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन प्रकाश हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एडमिट करने से मना कर दिया जिसके बाद पूर्व विधायक अनिल कुमार के बड़े बेटे चंदन कुमार छोटे भाई कृष्ण कुमार को बीएचयू हॉस्पिटल ले गए। वहां कुछ देर हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद ही कृष्ण कुमार का निधन हो गया। बता दें मई में ही पूर्व विधायक अनिल कुमार का निधन हुआ है। और अब कुछ ही महीने बाद उनके छोटे बेटे के निधन से परिवार पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा।

बता दें कि 1996 में रसड़ा विधानसभा से विधायक रहे अनिल कुमार का मई के महीने में ही निधन हुआ था। बता दें पूर्व विधायक की तबियत खराब होने पर परिजनों ने 7 मई को उन्हें वाराणसी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक के निधन से ही पूरा परिवार स्तंभ रह गया था। और अब कुछ ही महीनों के बाद उनके बेटे की मौत होने से परिवार काफी दुखी है। जैसे ही क्षेत्रवासियों को इस घटना के बारे में जानकारी हुई लोग आश्चर्य कर रहे हैं कि भगवान के यहां कैसा खेला है पहले पिता और पुत्र को अपने पास बुला लिया।

जब अनिक कुमार विधायक थे उस दौरान उत्तरप्रदेश में दिवंगत कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे। अनिल कुमार काफी मिलनसार व्यक्ति थे। इसी तरह उनके परिवार की भी लोग काफी इज्जत करते हैं। ऐसे तबियत खराब होने के बाद अनिल कुमार के बेटे कृष्ण कुमार की मौत होने से क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। सभी उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं। और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं, इस कठीन घड़ी में भगवान परिवार को हिम्मत दें।

रिपोर्ट-  कृष्ण मोहन पाण्डेय

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago