Categories: बलिया

बलिया- महिला से घर में घुसकर मारपीट, प्रधान सहित 8 पर FIR

बलिया। जिले में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां तक कि जनप्रतिनिधियों से भी अब जनता सुरक्षित नहीं है। पकड़ी गांव के प्रधान पर महिला से मारपीट करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं महिला का यह भी आरोप है कि प्रधान ने अन्य लोगों से साथ मिलकर अभद्रता भी की। हालांकि महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रधान सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस दावा है कि आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल पुलिस ने पकड़ी गांव में घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता करने के मामले में सोमवार की देर शाम को प्रधान अंजनी सिंह समेत आठ पर मुकदमा कायम कर लिया है। पीड़िता किरन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि प्रधान एक पुराने मुकदमे में सुलह के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। 27 सितंबर को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को घटना का वीडियो भी सौंपा हैं। शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद अब पकड़ी थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago