बलिया डेस्क : 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है. मक़सद है महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देना और उनकी कद्र और सम्मान करना. बात करें अपने बलिया की तो अपने जिले की बेटियाँ भी किसी से कम नहीं हैं. बलिया की लड़कियों ने अपनी कामयाबी और काबिलियत का लोहा पूरे देश और दुनिया में मनवाया है.
ऐसे में बलिया की छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए एक निजी स्कूल ने शानदार कदम उठाया है. दरअसल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बलिया के सबसे चर्चित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने बालिकाओं के एडमिशन कराने पर 50 प्रतिशत की छूट देने की पेशकश की हैं. यह छूट 21 मार्च तक जारी रहेगी.
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बलिया के डायरेक्टर नवीन राय ने बताया कि आज महिलाएँ हर एक क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं. आगे बढ़ रही है और नाम रोशन कर रही हैं लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया का सकता है कि आज भी हमारे समाज में महिलाओं को लेकर लोगों मानसिकता में पूरी तरह बदलाव नहीं आया है.
दक़ियानूसी सोच अब भी लोगों के ज़हन में है. उम्मीद है कि एक न एक दिन लोगों को इस तरह की सोच बदलेगी. ऐसे में हमने अपने स्कूल सेठ एमआर जयपुरिया में बालिकाओं के एडमिशन कराने पर 50 प्रतिशत छूट देने का एलान किया है.
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…