बलिया डेस्क : बलिया के बेल्थारा रोड के खैराखास मठ के एक महंत और उसके दो शिष्यों ने एक युवती का यौन शोषण किया. आरोप के मुताबिक महंत पिछले 7 साल से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत 3 जनवरी को केस दर्ज किया गया था. लेकिन फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
पीड़ित लड़की ने शुक्रवार को अपनी शिकायत लेकर डीआईजी आजमगढ़ मंडल, सुभाष चंद्र दुबे के पास पहुंची थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि महंत अपने शिष्यों के साथ मिलकर पिछले सात सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसे लगातार डरा धमका रहा है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है.
मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी और वर्तमान में उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने आरोप लगाया है कि महंत भूपन तिवारी उर्फ मौना बाबा, निवासी सदर गोड़वा थाना ललिया जनपद बलरामपुर और उसका शिष्य जगत नारायण दुबे निवासी खैराखास थाना उभाव जनपद बलिया और राजेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू निवासी मालगोदाम रोड, बेल्थरा रोड थाना उभांव वर्ष 2015 से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे.
पीड़िता का कहना है कि महंत उसका रिश्तेदार है. लड़की के पिता की मौत के बाद वह पढ़ाई के लिए उसे मठ ले गया था. डीआईजी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…