महिला दिवस पर बलिया के इस स्कूल की शानदार पहल, छात्राओं के एडमिशन पर 50% की छूट

बलिया डेस्क : 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है. मक़सद है महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देना और उनकी कद्र और सम्मान करना. बात करें अपने बलिया की तो अपने जिले की बेटियाँ भी किसी से कम नहीं हैं. बलिया की लड़कियों ने अपनी कामयाबी और काबिलियत का लोहा पूरे देश और दुनिया में मनवाया है.

ऐसे में बलिया की छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए एक निजी स्कूल ने शानदार कदम उठाया है. दरअसल  8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बलिया के सबसे चर्चित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल ने बालिकाओं के एडमिशन कराने पर 50 प्रतिशत की छूट देने की पेशकश की हैं. यह छूट 21 मार्च तक जारी रहेगी.

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बलिया के डायरेक्टर नवीन राय ने बताया कि आज महिलाएँ हर एक क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं. आगे बढ़ रही है और नाम रोशन कर रही हैं लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया का सकता है कि आज भी हमारे समाज में महिलाओं को लेकर लोगों मानसिकता में पूरी तरह बदलाव नहीं आया है.

दक़ियानूसी सोच अब भी लोगों के ज़हन में है. उम्मीद है कि एक न एक दिन लोगों को इस तरह की सोच बदलेगी. ऐसे में हमने अपने स्कूल सेठ एमआर जयपुरिया में बालिकाओं के एडमिशन कराने पर 50 प्रतिशत छूट देने का एलान किया है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago